Meaning of dreams।। सपनों के शुभ अशुभ अर्थ जाने
पाठकों आज हम आपको ” Meaning of dreams ” के बारे में बताने वाले हैं ? सपने क्या होते हैं ? सपनों के क्या अर्थ होते हैं ?
सपने क्या होते है ?
दोस्तों सपने आना ये हमारे जीवन का ही एक हिस्सा है ! सपने आना व न आना हमारे हाथ मे नही होता ! सपने अच्छे भी आते है ! और बुरे भी आते है ! लेकिन हमे पता नही चल पाता की हमारे सपनो का क्या अर्थ है ? आज हम आपको सपनो के कुछ अर्थ बताने वाले है ! ताकि आप अपने सपनों का सही अर्थ निकाल सकें और सतर्क रहे ! क्योंकि कभी कभी सपने मे हमे देवी देवता कुछ संकेत भी दे जाते है !
ताकि हम उन्हें समझ सके और सतर्क रहे ?
सपने आने के कारण ?
वैज्ञानिकों की रिसर्च के हिसाब से कहना है ! कि सपनों के आने कुछ कारण होते है ! जैसे की हम जगते हुए किसी चीज को देखते है ! और उस चीज को मन मे बैठा लेते है ! और मन में इस बात का ऐसा घर हो जाता है ! की हमें वहीं चीजे सपने में दिखाई देने लग जाती है ? मूल बात यह है, कि जो चीज हम देखते हैं ! जो चीज हम सुनते हैं ! जो चीज हम समझते हैं ! यह जो चीज हमें स्पर्श करते हैं ! सपनों का संबंध सिर्फ उन्हीं चीजों से होता है ! यह मूल रूप से व्यक्ति की मानसिक दशा पर निर्भर करता है ?
सपनों के अर्थ भाग 1
1.बिच्छू देखना – दुश्मनों से कष्ट मिले, हानि पहुंचे, सावधान रहना आवश्यक है !
2.बर्फ खाते देखना – दिल की खुशी हो, किसी तरह की चिन्ता हो तो दूर हो जाए, खुशी और समृद्धि मिले !
3.बादाम देखना – धन, व्यापार और काम में उन्नति, नौकरी में ऊँची पदवी मिले, हर तरह का सुख मिले, स्त्री चैन पाये !
4.बरसात देखना – यदि तमाम बस्ती पर पानी बरसता देखे ? तो खुशहाली और सुख है ? केवल अपने घर में देखे तो तबाही और दुःख होगा। बरसाती या छतरी लगाकर के चलता देखे तो दुःख दूर होंगे, सुख मिलेगा।
Sadhana mein siddhi kyo nhi milti, kaise mile success।। साधना मे सफलता कैसे प्राप्त करें।
5.बांसुरी देखना – मृत्यु निकठ है ! या फिर बहुत दु:खदायी बीमारी का सामना करना होगा ! दान दे शुभ कार्य करे।
6.बाजू देखना – यदि कोई खुवाब देखे कि उसकी अपनी बांह कट गई है ! अपने भाई या किसी निकटवर्ती सम्बन्धी की मृत्यु का समाचार है।
7.भोजन की थाली देखना – ऐश और आराम का संकेत है, लेकिन कठिन मेहनत करने के पश्चात ।
8.भिखारी देखना – कोई अच्छा कार्य करे, राहत होगी। और आपको फायदा मिलेगा।
9.भैंस देखना – धन भोजन की प्राप्ति।
Meaning of dreams A
10.मिठाई खाना – सुख पाए, दोस्ती बढ़े, प्रेम और स्नेह पाए, प्रेमिका से मिलन हो पत्नी मन पसन्द पाए, बिगड़े काम बन जायेंगे।
11.मछली देखना – एक या दो देखे तो सुन्दर हसीना से विवाह हो ! बड़ी हो तो खूब धन पाए और छोटी हो तो गरीबी और तंगी का सामना करना पड़े।
12.मुर्दा शरीर से आवाज सुनना – उस उद्दश्य की प्राप्ति होगी। जिसको पाने के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी, लाभ नहीं होगा, होगा तो काम न आएगा।
13.मु्दा उठाकर ले जाते हुए देखना – हराम का माल हाथ आए जिसका लाभ दूसरे उठायें। राहत नहीं मिलेगी। ऐसे माल के न मिलने की दुआ मांगे जो मुसीबतों में उलझा दे।
Dhanlaxmi, promotion shabar mantra, in hindi
14.मुर्दे को जिन्दा देखना – यदि वह वृद्ध हो तो ज्ञान प्राप्त करे, अच्छा काम करे। यदि वह सुन्दर और जवान है तो खुशहाली पाए। चिन्तायें समाप्त हों।
15.मस्जिद देखना – यदि बनाते देखे तो मनोकामना पूरी हो, केवल देखे तो भी राहत हो। कही से शुभ समाचार होगा।
16.मीट देखना – ज्ञान की वृद्धि, मनोकामना पूरी होगी जो इरादा है वह शीघ्र पूरा होगा।
17.मिर्च खाना – लड़ाई हो लेकिन सुलह हो जाए, परीक्षा में उत्तीर्ण हो, किसी का बात सहन न हो।
18.मलाई खाना – धन का लाभ हो, बिना मेहनत दौलत मिले प्रेमिका से मिलन की आशा के विपरीत हो। खोया हुआ माल मिल जाये, जीवन में शान्ति और आराम मिले।
Meaning of dreams B
19.मुरझाए फूल देखना – दुःख होगा, अशांति बढ़ेगी सन्तान की हानि।
20.मोमबत्ती देखना – विद्वान बने खुशी पाये, पुत्र पाये, सुन्दर लड़की से विवाह होगा।
21.मुर्गी देखना – बहुत जल्दी उन्नति कारोबार की हो। धन का लाभ हो, ख्याति पाये।
22.मल-मूत्र देखना – लज्जा के काम करें। माहवारी के कंपड़े, वीर्य के धब्बे देखे, तो भी ऐसा ही हो। जग हँसाई हो, पाप कमाये, दान दे, सजन पुरुषों की संगति करे तो काफी लाभ होगा।
23.रेलगाड़ी देखना – यात्रा हो, कष्ट हो लेकिन अन्त में राहत मिले, कोई शुभ सन्देश मिलेगा, सावधानी की आवश्यकता है।
24.रेलवे स्टेशन देखना- यात्रा होगी, लाभ होगा, सकुशल लौटना होगा, खुशी मिलेगी।
सपनों के अर्थ भाग 2
25.रेडियो देखना – कोई लाभ न कोई हानि केवल समय का ध्यान आपको नहीं है इस कारण प्रगति नहीं हो रही।
26.रद्दी का ढेर देखना – कबाड़ से धन प्राप्त होवे। और गुप्त धन हाथ आवे।
27.कपड़े मैले देखना – रंज परेशानी और बदहाली का संकेत है। ऐसे काम हो जिनसे लज्जित होना पडे। कपड़े साफ सफेद हो तो सुख हो। सिर्फ पीले रंग के वस्त्र देखने पर तबाही, बरबादी और दु:ख की सम्भावना है।
28.लिंग को बढ़ते देखना – सन्तान खूब हो। स्त्री सुख प्राप्त हो। काम वासना बढ़ती रहे। शक्ति प्राप्त हो और वासना के नशे में चूर रहे। लिंग और योनी एक साथ देखने का फल यह है कि चिन्तायें घेर लें।
29.लगाम देखना – ईमानदारी और अच्छे काम करके लोकप्रिय हो जाएगा।
Meaning of dreams C
30.लुहार देखना – कड़ी मेहनत करनी होगी तब अपार सुख मिलेगा, शक्ति बढ़ेगी, शत्रु नीचा होगा, तेज और ख्याति बढ़ेगी।
31.लोमड़ी देखना – मक्कार निकटवर्ती लोगों से हानि हो, पत्नी मनपसन्द न मिले। अपने लोगो से कष्ट प्राप्त हो।
32.लंगूर देखना – मुसीबतों का अन्त होने का समय आ गया है यदि लंगूर पेड़ पर है तो देर लगेगी, धरती पर है तो शीघ्र सारी उलझनों का अन्त होगा। कहीं से आशा के विपरीत शुभ समाचार मिलेगा।
रत्नों (Stone) की असली-नकली की पहचान कैसे करे ।। Ratno ki pahchan kaise karen
33.लंगोटी देखना – आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, घर छोड़कर विदेश जाना पड़े तो भलाई की आशा है।
34.वसीयत करना – समय कम है जितने नेक काम कर सकता हो कर ले। दान पुन करे और भगवान से दुआ मांगे कि अन्त समय अच्छा हो।
35.वकील देखना – कोई सहायक और मित्र बने जो उसे कठिनाइयों से निकाले मे सहायता करे। और कोई मुकदमा चले तो विजय उसी को मिले।
Meaning of dreams D
36.शराब देखना – हराम की कमाई से माल मिले, इज्जत खराब हो या दुश्मनी लड़ाई से कष्ट उठाने का संकट है।
37.शरबत देखना – चिरायु हो, बीमार हो तो अच्छा हो जाए, परेशानी दूर हो, मित्रों से प्यार बढ़े रंज दूर हो।
38.शतरंज देखना – व्यर्थ के कामों में समय बरबाद न करे। यदि किसी से लड़ाई हो तो विजय पाये।
39.सिलबट्टा देखना – भाभी व ननद में कलह हो दुःख पाये और मन अशांत रहे।
Sankalp kya hota hai ।। संकल्प कैसे करते है।
40.सांप देखना – यदि सांप को मार दिया है या पकड़ लिया देखा है तो विजय मिले। आशा के विपरीत धन मिले। यदि साँप डसता हुआ दिखे। तो संकट है। कोई मित्र ही शत्रु का रूप धारण कर सकता है। सांप को घर में देखे तो पत्नी से धोखे मिल सकता है।
41.सारंगी देखना – वेश्या गमन में समय व धन खराब करे।
42.सीमा पार करना – विदेशी व्यापार से लाभ।
43.सूअर देखना – बदमाशों और कमीनों का मुखिया बने, बेशर्म और कुकर्मी बनकर बदनाम हो। सुअर देखने वाला सावधान होकर भगवान की उपासना करे।
सपनों के अर्थ भाग 3
44.सूर्य देखना – ख्याति और धन की समृद्धि बढ़े, यशस्वी पुत्र प्राप्त हो। पत्नी का सुख मिले।
45सुलगती हुई आग देखना – दुःख बीमारी, दुश्मन से चिन्ता, शोक समाचार मिले ।
46.स्त्री की छाती से दूध टपकना – काम सुख मिले, पुत्र का जन्म हो, ससुराल से माल मिले।
47.सीपी देखना – पानी में देखें तो हानि रेत पर पाये तो लाभ होगा।
48.संदूक देखना – ऎसी पत्नी मिले जो खूब सेवा करे। दिल खुश रहे। अच्छे समाचार प्राप्त हो।
49.जहर खाना – लोगों में बिना कारण बुरा बनना। बदनामी हो सकती है। गलत कामों से बचें। अच्छे लोगों की संगति में बैठे।
Shiv tandav stotram ।। हिन्दी अर्थ सहित
50.डोली सजाते देखना – मनोकामना पूरी हो। ऊँचा स्थान मिले। जल्दी विवाह हो या नेता चुना जाए।
51.डिबिया देखना – मन की बात खुल जाने के कारण शर्मिन्दा होना पड़े कोई ऐसी बात हो जाए जिससे अकारण की उलझन हो।
52.डाकिया देखना – शुभ सूचना आए। किसी सगे संबंधियों की सूचना मिले।
53.डाकू देखना – दुश्मन से खतरा हो सकता है। कोशिश करो कि मामला बातचीत से सुलघ जाए। कोई ऐसा दोस्त भी दुश्मन हो सकता है, जिस पर बहुत भरोसा करते हो। बेटी बहन जवान है तो शीघ्र विवाह करने का प्रयास करना चाहिए, अपनी पत्नी का भी ध्यान रखे।
54.ढाक का वृक्ष देखना – किसी साधु सन्त, पीर, फकीर की शरण व आशीर्वाद मिले. भोजन भरपूर मिले, मनोकामना सिद्ध होने का संकेत है।
Meaning of dreams E
55.सूर्य अस्त होते देखना – परेशानी और धन के नष्ट होने की निशानी है। व किसी की मौत का समाचार मिले ।
56.कांटेदार वृक्ष देखना – बीमारी और दःख पाए परेशानियां को सामना करना पड़ सकता है। व्यापार शुरु करने का इरादा हो तो न करे घाटा हो सकता है।
57.दाढ़ी मूछ देखना – हर तरफ इज्जत हो। समाज में ऊँचा स्थान प्राप्त हो। दाढी जितनी घनी देखेंगे उतनी ही इज्जत बढ़ेगी। और लोगो से मान सम्मान प्राप्त होगा।
namak vashikaran shabar mantra in hindi
58.पाठशाला देखना – किसी बड़े आदमी की बातों से खुशी हो, विद्या की प्राप्ति हो। विद्यार्थी देखे तो परीक्षा में उत्तीर्ण हो।
59.नदी देखना – धन आगमन होता है। जिस व्यापार में हाथ लगाए घाटा नही होगा। जो भी मन मे सोचो पूरा हो। खुशी का समाचार मिले। अगर स्वयं को डुबता देखे तो हानि हो।
60.दौलत देखना – व्यापार में लाभ हो। पत्नी गर्भवती हो, किसी स्त्री से लाभ हो, सन्तान की प्राप्ति हो।
Meaning of dreams F
61.दलदल देखना – आप पर कोई मुसीबत व संकट आने वाला है। सावधान रहे।
62.धुआँ देखना – दुःख व तकलीफे प्राप्त होंगी।
63.धोबी देखना – काम सफल होगा, बुरी आदतें दूर हो जाएगी। चिंता की बात नहीं।
64.धार्मिक ग्रन्थ देखना – जीवन में खुशहाली आने के संकेत है। आपको ज्ञान प्राप्त हो। इज्जत पाए, दीन दुखियों में भलाई करे।
65.नाव देखना – हर प्रकार के सुख मिके। कुंवारी कन्या से संबंध जुड़े।
66.नाली में खुद को गिरते देखना – जीवन मे संकट घेरे लेकिन अन्त में दु:ख दूर हो और खुशहाली आए। दान पुन करके संकट दूर हो।
Sai baba vrat katha vidhi, full information
67.नीम का पेड़ देखना – रोगो से मुक्ति मिलेगी। पुत्र शक्तिशाली पत्नी निरोग मिले।
68.नीलम रत्न देखना – मनोकामना पूर्ण होगी। दुश्मन परास्त होंगे, प्रेमिका से मिलन होगा।
69.पलंग देखना – लोगो में झूठा बनकर अपमानित हो सकता है। लोग विश्वास नहीं करेंगे, अत्यन्त नीच समझा जाएगा।
सपनों के अर्थ भाग 4
70.फूल देखना – सपने में सफेद तथा रंगीन फूल दिखाई दे तो पुत्र की प्राप्ति हो। धन का लाभ हो, चैन राहत मिले। फूल काले हो तो दु:ख मिले। फूल के पास कंटीली झाड़ियां देखे तो मुसीबतों के बाद राहत मिले।
71.फावड़ा देखना – बहुत परिश्रम के बाद ही सुख मिलेगा। मेहनत की कमाई खायेगा और हर प्रकार की शान्ति मिलेगी। किन्तु धन की कमी रहेगी।
72.फटे हुए कपड़े देखना – चिन्ताओं में घिर जाना पड़ेगा। दुःख मिलेगे, धन की हानि होगी। दान करें ईश्वर की उपासना करें।
73.फकीर देखना – दुनिया और दीन में भलाई होगी। मनोकामना पूरी होगी। साधु सन्तों की संगति मिलेगी, जीवन सफल हो जाएगा।
74.चक्की देखना – लोगो में सम्मान पाए। यात्रा करनी पड़ सकती है। पर सकुशल वापसी हो जाएगी।
75.चींटियां देखना – घर उजड़ जाए। रहने वाले कम हो जायें, दुःख व संकट आए।
76.जेल देखना – बदनामी के काम करे, जेल से बाहर आता देखे तो उद्देश्य सफल हो।
Meaning of dreams G
77.जहाज देखना – क्रोध से मुक्ति मिले, धन का लाभ होगा। मन का संतोष बना रहे किसी भी प्रकार की चिन्ताए है। वह दूर हो जायेगी ।
78.जंग देखना – किसी पर इलज़ाम न लगाये। किसी की भी चुगली निंदा न करे। अन्यथा मुसीबत मे पड़ सकते हो।
79.जंगल देखना – कोई परेशानी चल रही हो तो वह शीघ्र दूर हो जाएगी। यदि जंगल में सूखे पेड़ है तो दु:ख व बीमारी प्राप्त होगी।
80.झाडू देखना – परेशानियां और मुसीबत का सामना करना पडेगा, दान देना चाहिए।
81.जलसा देखना – अगर जलसे में लोगों को प्रसन्न देखे तो सुख पाये यदि दु:खी देखे तो अपने किसी निकटवर्ती के व षय में अशुभ समाचार सुने ।
82.जंजीर हाथ में लेना – गुनाहों में फंस जाए पकड़ा जाए या मुकदमा चले, दुःख झेलना होगा। प्रेम में कष्ट उठाए।
83.जिन्दा व्यक्ति को मृत देखना – जिसे देखे उसकी आयु बढ़े, परेशानी दूर हो। खोये हुये के मिलने का समाचार मिले। किसी प्रकार का भी शुभ समाचार मिल सकता है।
84. चांद देखना – सुन्दर पत्नी मिले। मन पसंद लड़की प्राप्त हो। धन का आगमन हो।
85.घास देखना – आपका घर हरा भरा रहेगा। व धन का लाभ होगा।
86.गुलाब का फूल देखना -व्यापार मे लाभ होगा। घर मे सुख शांति बनी रहेगी।
87.खेत देखना – घर मे खुशहाली हो। धन का लाभ होगा।
88.काला कुत्ता देखना – कार्य मे सफलता मिलेगी। रूके काम बनेंगे।
89.उल्लू देखना – ये उजाड़ का प्रतीक होता है। इसको देखने से सब अशुभ होगा।
90.अर्थी देखना – सपने मे अर्थी देखना शुभ होता है। आपके जीवन ने सब सही रहेगा।
Meaning of dreams H
91.अकाश देखना – सपने मे अकाश देखना बहुत शुभ होता है। मान सम्मान प्राप्त होता है।
92.ऊँचे पहाड़ देखना – कठिनाइयाओं के बाद सुख मिलना। महनत करते रहे।
93.ऊँचे वृक्ष देखना – कार्य मे सफलता देरी से मिलेगी। इज्जत व मान सम्मान प्राप्त होगा।
94.किला देखना – आपकी जिंदगी मे सब शुभ होगा। खुशियाँ प्राप्त होगी। कार्य मे लाभ मिलेगा।
95.गोबर के उपले देखना – आपकी जिंदगी मे सब अशुभ होगा। व किसी सगे सबंधी की मृत्यु का समाचार मिल सकता है।
96.शिवलिंग देखना – आपके जीवन मे सब मंगल होगा। हर कार्य मे सफलता मिलेगी। वह भगवान शिव के दर्शन प्रात हो गये।
सपनों के अर्थ भाग 5
97.देव स्थल देखना – आपके जीवन मे बहुत खुशियाँ आने वाली है ! और माता लक्ष्मी का आगमन होगा। आपके बुरे दिन समाप्त होकर अच्छे दिन आने वाले है ?
98. पानी देखना – आपके रूके हुए कार्य बनेगे। अगर आप खुआजा वली पीर को मानते है। तो उनका भी कोई संदेश हो सकता है।
99. मुर्दे व्यक्ति को देखना – वह आपको आशीर्वाद देने आए है। अगर वह हँसते हुए दिखे तो अशुभ होता है।
100.श्मशान घाट देखना – आप पर मुसीबतो का पहाड़ गिरने वाला है। आप किसी संकटप मे फसने वाले है। दान पुन करे या फिर भगवान शिव कर मंदिर जाए।
दोस्तों आज जो हमने सपनों के अर्थ बताए है। अगर आपको इनमे से कुछ भी दिखता है। उनका ये फल मिल सकता है। किंतु इसके इलावा उसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। हमने तो बस आप सब के साथ अपना अनुभव शेयर किया है। अगर हमसे कोई त्रुटि हुई हो तो हमे श्रमा करें धन्यवाद आदेश